1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी विज्ञापन में कुछ इस तरह होगा अमिताभ बच्चन का नया लुक

टीवी विज्ञापन में कुछ इस तरह होगा अमिताभ बच्चन का नया लुक

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक आगामी टीवी विज्ञापन के लिए ड्रेडलॉक्स और बीड्स वाला एक नया लुक अपनाया है।

टीवी विज्ञापन में कुछ...- India TV Hindi
टीवी विज्ञापन में कुछ इस तरह होगा अमिताभ बच्चन का नया लुक

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक आगामी टीवी विज्ञापन के लिए ड्रेडलॉक्स और बीड्स वाला एक नया लुक अपनाया है। बिग बी जरूरत पड़ने पर किसी भी प्रकार की नई लुक अपनाने से नहीं झिझकते।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मेरा नया लुक। शुरू करें प्रोग्राम। फैमिली जिंगालाला। टाटा स्काय सात दिन और..बाडुम्बा।"

अमिताभ को इन दिनों अपनी फिल्म 'पिंक' में निभाए वकील के किरादार के लिए सराहा जा रहा है। अनिरुद्ध रॉय चौधरी निर्देशित फिल्म में तापसी पन्नू, अंगद बेदी, कीर्ति कुल्हाड़ी, एंड्रिया और पियूष मिश्रा भी हैं।

Latest Bollywood News