1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पिंक’ की सफलता से खुश हैं बिग बी, कहा इसके सब्जेक्ट में जान है

‘पिंक’ की सफलता से खुश हैं बिग बी, कहा इसके सब्जेक्ट में जान है

नई दिल्ली: मेगा फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म 'पिंक' रिलीज के दो दिनों में ही जनमानस पर गहरी छाप छोड़ रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अमिताभ बच्चन फिल्म की

Pink Movie Poster- India TV Hindi
Pink Movie Poster

नई दिल्ली: मेगा फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म 'पिंक' रिलीज के दो दिनों में ही जनमानस पर गहरी छाप छोड़ रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अमिताभ बच्चन फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। उन्होंने फिल्म की विषयवस्तु को इसका सबसे दमदार पहलू बताया। 

पढ़ें: Film Review: शानदार है बिग बी की ‘पिंक’, हर पिता के लिए जरूरी

अमिताभ ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा, ‘फिल्म को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से खुश हूं। इस फिल्म का अभिन्न हिस्सा बन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।’ बच्चन ने आगे कहा, ‘यह फिल्म महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच को दर्शाते हुए संदेश देती है कि अब पुरुषों को बदलना होगा। महिलाएं स्वतंत्र हैं और वह अपने हिसाब से काम करना चाहती हैं।’ फिल्म 'पिंक' महिलाओं के प्रति समाज की सच्चाई को उजागर करती है।

पढ़ें: अमिताभ की ‘पिंक’ ने जीता बॉलीवुड अदाकाराओं का दिल

बच्चन ने हाल ही में अपनी पोती और नातिन को पत्र लिखा है। यह पूछने पर कि इसकी जरूरत क्यों पड़ी, उन्होंने बताया, ‘मुझे लगा कि पत्र लिखा जाना चाहिए। ये मेरी उनके प्रति भावनाएं थीं, जो मैंने बयां की। मेरी नातिन नव्या ने पत्र पढ़ने के बाद मुझे जवाब भी दिया कि नानाजी मैं आपकी बताई बातों का ध्यान रखूंगी और जिस जिम्मेदारी निभाने की बात आप कर रहे हैं, वह बखूबी निभाऊंगी।’

पढ़ें: भावुक हुए अमिताभ, लिख डाला नव्या और अराध्या के लिए ऐसा खत

फिल्म 'पिंक' में अमिताभ बच्चन एक वकील की भूमिका में हैं, जबकि तापसी पन्नू ने दिल्ली की एक जिंदादिल लड़की का किरदार निभाया है।

Latest Bollywood News