मुंबई: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सभी सितारे महिलओं को लेकर कई तरह से संदेश दे रहे हैं। इस खास अवसर पर महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अजय देवगन से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शुभकामना संदेश दिये। ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए फिल्मी सितारों ने न सिर्फ निर्विवाद रूप से महिलाओं की क्षमताओं की सराहना की बल्कि अपनी जिंदगी में उनके अमूल्य योगदान का भी श्रेय उन्हें दिया।
अमिताभ बच्चन ने कहा, “उनके बिना तो हीरो भी जीरो है।“ शाहरूख ने ट्वीट किया, “उनका हाथ थामिये ताकि वो आपको राह दिखा सकें। हैप्पी वूमंस डे।“ अजय ने कुछ इस तरह अपने जज्बात बयां किये, “आइये हर दिन को महिला दिवस के तौर पर मनाएं, जिससे हमें सिर्फ एक दिन की कभी जरूरत न पड़े।“
मां और बहनों जैसा बनने के इच्छुक सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट किया, “मेरे में ऐसा जो कुछ भी है जिस पर मैं गर्व कर सकता हूं, वो मैंने उनसे सीखा है।“ अनुपम खेर ने कहा, “भगवान ने महिलाओं को एक नयी जिंदगी को जन्म देने की शक्ति दी है। वो जानता था कि वे खास हैं। अगर आदमी इसे समझे, हम हर दिन महिला दिवस मनाएंगे।“
हर्षवर्धन कपूर ने खुद को बेहतर शख्स बनाने के लिए अपनी मां सुनीता कपूर और बहनों, सोनम और रिया, को शुक्रिया कहा।
Latest Bollywood News