A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस्र के लक्जर अफ्रीकी फिल्मोत्सव का हिस्सा बनेंगे अमिताभ

मिस्र के लक्जर अफ्रीकी फिल्मोत्सव का हिस्सा बनेंगे अमिताभ

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इस महीने मिस्र में होने वाले लक्जर फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

amitabh bachchan- India TV Hindi
Image Source : PTI amitabh bachchan

नई दिल्ली: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इस महीने मिस्र में होने वाले लक्जर फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेंगे। बिग बी 20 से 22 मार्च तक इस प्राचीन शहर में रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता नंदा भी फिल्मोत्सव में शिरकत करेंगे।

अमिताभ पिछली बार 2015 में मिस्र आये थे। उन्होंने इंडिया बाय द नील समारोह के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किय था। अमिताभ इस बार भी इंडिया बाय द नील उत्सव के दौरान ही मिस्र जा रहे हैं, लेकिन वो इसमें भाग नहीं ले पायेंगे।

बुधवार से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलने वाले इंडिया बाय द नील उत्सव का शुभारंभ गीजा के महान पिरामिड पर भारतीय तिरंगा फहरा कर होगा। समारोह में अन्य भी कई प्रकार के कार्यक्रम और आकर्षण शामिल होंगे।

Latest Bollywood News