A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर का कूल लुक, देखें इनसाइड तस्वीरें

अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर का कूल लुक, देखें इनसाइड तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल हुए।

Amrita Arora Birthday Day party- India TV Hindi
अमृता अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सितारें

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने हाल ही में अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने पार्टी आयोजित की, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सहित कई हस्तियां नज़र आईं। सोशल मीडिया पर बर्थडे बैश की फोटोज खूब वायरल हो रही हैं।

करीना कपूर ने लैपर्ड प्रिंट का कंफर्टेबल ड्रेस पहना था, जिसमें वो काफी कूल नज़र आ रही थीं। उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो अर्जुन कपूर की पीठ पर सिर टिकाते दिखाई दे रही हैं।

करीना कपूर खान

अर्जुन कपूर ने 'की एंड का' की को-एक्ट्रेस करीना कपूर संग फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बेबो को हमेशा मेरा कंधा मिल जाता है।'

बहन की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा काफी ग्लैमरस लुक में नज़र आईं। उन्होंने सिल्वर कलर की ड्रेस को व्हाइट कलर के बूट्स के साथ कैरी किया। 

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने बहन के साथ फोटो शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन लिखा है।

Latest Bollywood News