1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमृता राव ने फैंस को दी चेतावनी

अमृता राव ने फैंस को दी चेतावनी

अमृता राव को पिछले काफी वक्त से किसी भी फिल्म में अभिनय करते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन हाल ही में वह अपने फैंस चेतावनी देने के लिए चर्चा में आ गई है।

AMRITA- India TV Hindi
AMRITA

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव को पिछले काफी वक्त से किसी भी फिल्म में अभिनय करते हुए नहीं देखा गया है। लेकिन हाल ही में वह अपने फैंस चेतावनी देने के लिए चर्चा में आ गई है। अमृता ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाने वाले प्रशंसकों को ट्विटर पर चेतावनी दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "इंस्टाग्राफ पर अमृता राव नामक फर्जी अकाउंट बनाने वालों को चेतावनी।" अभिनेत्री ने अपनी आईडी से अपना सत्यापित अकाउंट पोस्ट किया।

इसे भी पढ़े:- मुंबई में अमृता राव ने की शादी, जानिए कौन है उनके पति?

अमृता को पिछले दिनों छोटे पर्दे के धारावाहिक 'मेरी आवाज ही पहचान है' में देखा गया था। इस सीरियल को कॉन्सेप्ट बाकी सबसे बिल्कुल अलग था। लेकिन इसके बावजूद इसे दर्शकों के बीच सराहना हासिल नहीं हुई है। इसके बाद इसे जल्द ही बंद कर दिया गया। जबकि इस शो में अमृता के अलावा भी कई जाने माने सितारे अभिनय करते हुए नजर आए थे।

अमृता पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने 7 साल के प्रेम संबंधों के बाद रेडियो जॉकी अनमोल से शादी कर ली।

अमृता ने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म 'इश्क विश्क' से की थी। इस फिल्म में वह शाहिद कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इसके अलाव उन्हें 'जॉली एलएलबी', 'मैं हूं ना', 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' और विवाह जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय करते हुए देखा जा चुका है।  

Latest Bollywood News