A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमूल ने कोरियोग्राफर सरोज खान को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

अमूल ने कोरियोग्राफर सरोज खान को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान शुक्रिया को इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई हैं। अमूल ने सरोज खान को श्रद्धांजलि दी है।

saroj khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AMUL_INDIA अमूल ने सरोज खान को दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान शुक्रवार को इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई हैं। सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है। अमूल ने कोरियोग्राफर सरोज खान को खान अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। कैरिकेचर में सरोज खान सलवार सूट पहन डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। उसकी टैगलाइन है ए, बी, सी से एक, दो, तीन ऑफ डांस। यह तेजाब फिल्म के गाने एक दो तीन से रिफ्रेंस लिया गया है। इस गाने को सरोज खान माधुरी दीक्षित के लिए कोरियोग्राफ किया था।

अमूल ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- भारत में डांस/कोरियोग्राफी की मां को श्रद्धांजलि।

सरोज खान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उनकी तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। वह बीते 10 दिनों से गुरु नानक अस्पताल में भर्ती थीं। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद सरोज खान का परिवार उन्हें अस्तपाल लेकर गया था। सरोज खान बॉलीवुड की फेवरेट कोरियोग्राफर थी।

सरोज खान के निधन पर माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था।

 

Latest Bollywood News

Related Video