मुंबई: ओडिशा की अनन्या नंदा ने रविवार रात इंडियन आयडल जूनियर के दूसरे संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। चौदह वर्ष की अनन्या ने नाहिद आफरीन और नित्यश्री वेंकटरमन को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया। उन्हें पुरस्कार में 10 लाख रूपये के म्यूजिक एल्बम में काम करने का मौका जीता है। अनन्या खुद को श्रेया घोषाल और अरजित सिंह की प्रशंसक और वरिष्ठ संगीतकार जोड़ी कल्याणजी-आनंदजी के आनंद जी को अपना सौभाग्य बताती हैं।
शो के फाइनल का प्रसारण सोनी चैनल पर किया गया और इस दौरान शो के तीनों निर्णायक सोनाक्षी सिन्हा, विशाल डडलानी और सलीम मर्चेंट मौजूद थे। फाइनल के दिन विशेष अतिथि के तौर पर सोनाक्षी के अभिनेता-राजनीतिग्य पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंचे थे। इसी के साथ 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के कपिल शर्मा अपनी पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' का प्रचार करने के लिए भी शो में पहुंचे।
कपिल ने बच्चों के साथ कुछ गानों पर गायकी में भी हाथ आजमाया।
फाइनल में शो के 13 प्रमुख प्रतिभागी भी मौजूद थे। शो 15 हफ्ते तक चला और ग्रैंड फिनाले खूबसूरत ड्रेस में दिखी सोनाक्षी ने अपने फिल्मों के गाने जैसे साड़ी के फॉल सा, पार्टी ऑल नाइट पर धमारेदार डांस पर्फार्मेेंस भी दिया।
तेवर की अभिनेत्री ने ही रिमोट दबाकर स्क्रीन पर विजेता का ऐलान किया। उन्होंने अनन्या समेत दोनों रनर-अप्स को बधाई दी और ट्वीट पर लिखा, "मेरे तीनों बराबर के हुनरमंद रॉकस्टार्स को बधाई।"
अनन्या ने जीत के बाद कहा कि वह इस मंच को बहुत मिस करेगी। अगली स्लाइड में देखिए ग्रैंड फिनाले कि कुछ तस्वीरें-
Latest Bollywood News