चंकी पांडे और भावना पांडे की बड़ी बेटी अनन्या पांडे 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म 10 मई को रिलीज़ होगी। फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया हैं। रिलीज़ से पहले अनन्या की मम्मी ने उन्हें लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसी अफवाहें थीं कि चंकी से शादी से पहले ही मैं प्रेग्नेंट हो गई थी क्योंकि वह हमारी पहली एनिवर्सरी के पहले ही पैदा हो गई थी। ''अनन्या हनीमून बेबी है। हमारी शादी जनवरी 1998 में हुई थी और वह अक्टूबर में पैदा हुई थी। लोग अंदाज़ा लगाते थे कि मैं शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई या बाद में। हम-दोनों एक-दूसरे को जानने की कोशिश ही कर रहे थे तब तक हमारे बीच में ये खूबसूरत बेबी आ गई थी। वह हमारे साथ हमारी पहली एनिवर्सरी से है।''
भावना ने आगे बताया कि उन्हें अपनी बेटी के लिए संस्कृत नाम चाहिए था इसलिए उन्होंने उनका नाम अनन्या रखा। इस पर चंकी ने कहा- ''जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।''
अनन्या ने बताया था कि उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए ऑडिशन दिया था। उनका एडमिशन यूएस के यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफॉर्निया में हो गया था, तभी उन्हें इस ऑडिशन के बारे में पता चला और उन्हें यह फिल्म मिल गई।
अनन्या को अपनी दूसरी फिल्म भी मिल गई है। वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में नज़र आएंगी। आपको बता दें कि अनन्या ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें कार्तिक अच्छे लगते हैं और वह उनके क्रश हैं।
Also Read:
SOTY 2 Movie: 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की रिल़ीज डेट, स्टार कास्ट, ट्रेलर और फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें
सलमान खान के कहने पर कियारा आडवाणी ने बदला था अपना नाम, ये है वजह
ऋतिक रोशन ने टाली सुपर 30 की रिलीज़, पोस्ट कर दी जानकारी
Latest Bollywood News