अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज डेट 6 दिसंबर रखी गई है जैसा कि आपको पता अनन्या ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू की हैं वहीं दूसरी तरफ अनन्या आए दिन अपनी ग्लैमरस अंदाज की वजह से खासा सुर्खियां में रहती हैं। हाल ही में अनन्या को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया लेकिन इस पार्टी के दौरान सबसे दिलचस्प चीज थी वह है आर्यन खान की मौजूदगी। जी हां आपको बता दें कि इस पार्टी में शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे।
बता दें कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान और चंकी पांडे के साथ-साथ इन दोनों के परिवार और बच्चे एक दूसरे के काफी करीब हैं। हाल ही में ये स्टार किड्स देर रात पार्टी करते दिखाई दिए जिसकी तस्वीरें हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
इस दौरान अनन्या पांडे काफी हॉट अंदाज में दिखाई दे रही थीं।
तस्वीरों मे आप देख सकते हैं कि अनन्या इस दौरान अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती दिखाई दे रही थीं।