मुंबई: टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम’ में सूरज राठी के किरदार से मशहूर हुए अभिनेता अनस राशिद को सीरियल के सीक्वल का हिस्सा ना बन पाने का अफसोस है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले ‘दीया और बाती हम’ के सीक्वल में राठी परिवार की अगली पीढ़ी की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें संध्या राठी (दीपिका सिंह) और सूरज के बच्चों वेद, वंश और कनक राठी की कहानी होगी। सीक्वल का नाम ‘तू सूरज मैं सांझ पिया जी’ रखा गया है।
पंजाब में छुट्टियों का आनंद ले रहे अनस ने एक बयान में कहा, "मैंने सीरियल के सीक्वल का प्रोमो देखा और मुझे यह बहुत पसंद आया। मैंने भाबो (नीलू वाघेला) को देखा और मुझे लगा कि मैं भागकर उनके पास जाऊं और उन्हें गले लगा लूं।"
उन्होंने कहा, "मुझे फिलहाल इस शो का हिस्सा न बन पाने का अफसोस है। वे मेरे परिवार की तरह हैं और मैं परिवार की तरह ही उनसे मिलता हूं। उनके साथ मेरी शुभकामनाएं हैं।"
'तू सूरज में सांझ पियाजी' का प्रसारण तीन अप्रैल से दोपहर एक बजे होगा।
Latest Bollywood News