1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कुशाल टंडन से अफेयर की खबरों पर अनेरी ने तोड़ी चुप्पी

कुशाल टंडन से अफेयर की खबरों पर अनेरी ने तोड़ी चुप्पी

लंबे समय से अभिनेता कुशाल टंडन और अभिनेत्री अनेरी वजानी के लिंक अप की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चा चल रही है।

kushal aneri- India TV Hindi
kushal aneri

मुंबई: लंबे समय से अभिनेता कुशाल टंडन और अभिनेत्री अनेरी वजानी के लिंक अप की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया में दोनों के अफेयर की चर्चा चल रही हैं। अभिनेता कुशाल टंडन ने ट्विटर पर इस खबर का खंडन कर दिया मगर अनेरी की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया था।

मगर अब अनेरी ने भी चुप्पी तोड़ दी है, और पहली बार अपने और कुशाल के अफेयर की खबरों पर कुछ कहा है। अनेरी ने कहा, ‘ये बात मुझे परेशान करती है कि कैसे मीडिया एक झूठी खबर को हाईलाइट कर रहा है, इस तरह की बातों से मेरी फैमिली भी प्रभावित होती है।’

kushal aneri

अनेरी ने आगे कहा, ‘कुशाल मेरा अच्छा दोस्त है, हमारे मेकअप रूम में आस-पास हैं। इसलिए जब हम शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं, तो हम एक-दूसरे से बात करते हुए लंबा वक्त बिताते हैं। लेकिन मैं सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए फिलहाल तैयार नहीं हूं। मैं कुशाल से 8 साल छोटी भी हूं।‘

अनेरी ने कहा, ‘जब हमारी डेटिंग की खबरें आनी शुरू हुईं तो मैं और कुशाल हंसते थे। पहले भी दूसरे को-स्टार्स के साथ मेरी डेटिंग की खबरें आई थीं। मुझे बुरा लगता है क्योंकि इससे मेरे परिवार के लोग परेशान होते हैं। लेकिन अब परिवार वाले भी समझ गए हैं कि ऐसी खबरें सिर्फ अफवाह होती हैं। ’

कुशाल टंडन और अनेरी सीरियल 'बेहद' में साथ काम कर रहे हैं। शो में इन दोनों के अलावा जेनिफर विंगेट भी लीड रोल में हैं।

खबरें ये भी थीं कि सांझ का किरदार निभा रही अनेरी अपने रोल से खुश नहीं हैं, सीरियल में जेनिफर विंगेट को ज्यादा महत्व और ज्यादा रोल मिलता है, जबकि उनके हिस्से कम सीन आते हैं।

beyhad

इस पर अनेरी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता ऐसी कहानियां कहां से आती हैं। जब मैंने ये शो साइन किया था तभी मुझे बता दिया गया था कि सीरियल में तीन लीड कैरेक्टर हैं। अभी फोकस अर्जुन (कुशाल टंडन) और माया (जेनिफर विंगेट) पर है लेकिन अगले महीने ट्रैक बदलेगा और सांझ के हिस्से सीन ज्यादा आएंगे। इसलिए मुझे कोई शिकायत नहीं है।‘

Latest Bollywood News