'धड़क' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी दूसरी फिल्म 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है।
Image Source : INSTAGRAMAngad Bedi to play Janhvi Kapoor brother's role in Gunjan Saxena biopic
'धड़क' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी दूसरी फिल्म 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है। जाह्नवी ने पिछले हफ्ते लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू की है। फिल्म में उनके अलावा अंगद बेदी भी हैं, जो उनके भाई के रोल में नज़र आएंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंगद फिल्म में गुंजन के भाई अंशुमन सक्सेना के रोल में नज़र आएंगे। वीकेंड में अंगद और जाह्नवी को लखनऊ में शूट करते देखा गया था। अंगद आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं और पंकज त्रिपाठी, जाह्नवी के पिता के रोल में हैं।
फिल्म की शूटिंग 2 मार्च तक लखनऊ में होगी। इसके बाद सब मुंबई लौट आएंगे। इसके बाद फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए टीम अप्रैल में फिर लखनऊ जाएगी।
आपको बता दें कि जाह्नवी की कजिन और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। वह भी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल पर्दे के पीछे रह कर एक्सपीरियंस हासिल कर रही हैं।
गुंजन सक्सेना 1999 के कारगिल युद्ध में घायल सैनिकों को अपने हैलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर ले गई थीं। आग के बावजूद गुंजन औप लेफ्टिनेंट श्रीविद्या राजन घायलों को बचाने में लगे हुए थे। शौर्य चक्र से नवाज़ी जाने वाली गुंजन पहली महिला भी हैं।