1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिकिनी अवतार में सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है अंगूरी भाभी, क्या आपने देखा हॉट लुक

बिकिनी अवतार में सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही है अंगूरी भाभी, क्या आपने देखा हॉट लुक

'भाभी जी घर पर है' दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुका है। वहीं दूसरी ओर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस शो के कलाकारों को भई एक अहम पहचान हासिल हो चुकी है। फैंस के बीच इस कदर इन सितारों के लिए क्रेज बढ़ चुका है कि यह कुछ करें वह सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है।

Shubhangi Atre- India TV Hindi
Shubhangi Atre

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर है' दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना चुका है। वहीं दूसरी ओर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने वाले इस शो के कलाकारों को भई एक अहम पहचान हासिल हो चुकी है। फैंस के बीच इस कदर इन सितारों के लिए क्रेज बढ़ चुका है कि यह कुछ करें वह सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाता है। खासतौर पर अगर हम यहां बात करें तो अंगूरी भाभी की तो शो यह किरदार हमेशा ही सुर्खियों में बना रहा है। शिल्पा शिंदे के बाद इस भूमिका में शुभांगी अत्रे दिखाई दे रही हैं। हालांकि फैंस को उन्हें अंगूरी भाभी के रूप में स्वीकार करने में थोड़ वक्त जरूर लगा।

लेकिन शुभांगी ने अपने किरदार के साथ पूरा इंसाफ किया है। आज कल वह फैंस के बीच भी खूब तारीफें बटोर रही हैं। बता दें कि शुभांगी इन दिनों थाइलैंड में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने ब्लैक, पिंक और व्हाइट स्ट्रिप्स वाली मोनोकिनी पहनी हुई है।

शुभांगी ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "उसने हर रोज आत्मविश्वास में खुद को तैयार किया और किसी और की असुरक्षा पहनने से इंकार कर दिया" गौरतलब है कि शुभांगी 'भाभी जी घर पर है' से पहले भी कई धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस शो के जरिए आज वह घर-घर में खास पहचान हासिल कर चुकी है।

Latest Bollywood News