A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं अनिल कपूर, अनुपम खेर संग लाइव सेशन में किए कई खुलासे

लॉकडाउन में स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं अनिल कपूर, अनुपम खेर संग लाइव सेशन में किए कई खुलासे

अनिल कपूर ने इस तरह के कठिन समय के दौरान सकारात्मकता बनाए रखने पर जोर दिया।

anil kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @ANILKAPOOR अनिल कपूर ने बताया कि वो लॉकडाउन में क्या-क्या काम कर रहे हैं

मुंबई: अभिनेता अनिल कपूर लॉकडाउन के दौरान खुद के साथ काफी समय बिता रहे हैं। अनुपम खेर के साथ एक लाइव सेशन में अनिल ने बताया कि वह खुद को घर में कैद रख रहे हैं।

अनिल ने कहा, "मैं किताबें पढ़ने और कई चीजें देखने में काफी वक्त दे रहा हूं। मैंने कुछ स्क्रिप्ट भी पढ़ी हैं। व्यायाम भी मुझे व्यस्त रखने में मदद करता है। मैं हमेशा अंदर लेने और बाहर निकालने में भरोसा करता हूं। आप जितना खा रहे हैं, उतना ही व्यायाम भी करें। इसके साथ ही मैं खुद के साथ भी काफी वक्त बिता रहा हूं।"

अनिल ने इस तरह के कठिन समय के दौरान सकारात्मकता बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "मैं बीते दो महीनों में सभी तरह की भावनाओं से गुजर रहा हूं। कुछ ऐसे दिन रहे जब मैंने कमतर महसूस किया और दुखी रहा. लेकिन सकारात्मक रहना काफी महत्वपूर्ण है और मैं सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा हूं।"

Latest Bollywood News