A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रेस 3' में अनिल कपूर भी लगाएंगे जबरदस्त तड़का, सलमान खान ने इस तरह किया स्वागत

'रेस 3' में अनिल कपूर भी लगाएंगे जबरदस्त तड़का, सलमान खान ने इस तरह किया स्वागत

सलमान खान इन दिनों फिल्म 'रेस' की तीसरे सीक्वल की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन अब इंडस्ट्री के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर भी 'रेस 3' के शूटिंग में अन्य कलाकारों के साथ शामिल हो गए हैं। बता दें कि अनिल कपूर...

Race 3- India TV Hindi
Race 3

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों फिल्म 'रेस' की तीसरे सीक्वल की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन अब इंडस्ट्री  के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर भी 'रेस 3' के शूटिंग में अन्य कलाकारों के साथ शामिल हो गए हैं। बता दें कि अनिल कपूर इनकी पिछली दोनों ही फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब सलमान खान भी ‘रेस’ की श्रृंखला का हिस्सा बने हैं। दबंग खान ने शुक्रवार को अनिल और निर्माता रमेश तौरानी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।

सलमान ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "इनके आने से रेस 3 का कास्ट और हो गया झक्कास! अनिल कपूर, रमेश तौरानी।" गौरतलब है कि सलमान और अनिल इससे पहले भी ‘बीवी 'नंबर 1', 'नो एंट्री', ‘युवराज’ और 'सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

 रमेश तौरानी ने भी तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, "पिक्चर अगर रेस हो तो ये कैसे न हो (अनिल कपूर) वह रेस में वापसी कर रहे हैं।" 'रेस 3' का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं। यह अगले साल ईद के खास पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News