1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर ने लोकल ट्रेन में किया '24 : सीजन 2' का प्रचार

अनिल कपूर ने लोकल ट्रेन में किया '24 : सीजन 2' का प्रचार

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने आगामी टीवी शो '24: सीजन 2' के प्रचार के लिए यहां चर्चगेट से लोकल ट्रेन में यात्रा की।

anil kapoor in local train- India TV Hindi
anil kapoor in local train

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने आगामी टीवी शो '24: सीजन 2' के प्रचार के लिए यहां चर्चगेट से लोकल ट्रेन में यात्रा की। अनिल ने ट्विटर पर लोकल ट्रेन में यात्रियों के साथ बातचीत के दौरान अपनी कई तस्वीरें साझा कीं।

अभिनेता ने ट्वीट किया, "चर्चगेट लोकल ट्रेन में '24 इंडिया : सीजन 2'। मुझे लगता है कि आज मैंने कई लोगों को काम पर जाने के लिए देरी करा दी।"

'24' के दूसरे सत्र में अनिल जय सिंह राठौड़ के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो '24' का भारतीय संस्करण है।

इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर 23 जुलाई से होगा। इसमें सिकंदर खेर, सुरवीन चावला, साक्षी तंवर और आशीष विद्यार्थी भी हैं।

Latest Bollywood News