A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को पूरे हुए 33 साल, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को पूरे हुए 33 साल, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया को रिलीज हुए पूरे 33 साल हो गए हैं। फिल्म के 33 साल पूरे होने पर उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया है।

anil kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANILSKAPOOR अनिल कपूर

अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया को रिलीज हुए 33 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म की शुरूआत उन्होंने 34 साल पहले की थी। जिस दौरान उन्हें कई मुश्किल चीजों का सामना भी करना पड़ा था। अनिल कपूर के मील का पत्थर कही जाने वाली फिल्म मिस्टर इंडिया 25 मई 1987 को रिलीज हुई थी। फिल्म के 33 साल पूरे होने पर उन्होंने एक वीडियो शेयर की है साथ ही फिल्म से जुड़े कई अनुभव बताए हैं।

अनिल कपूर ने फिल्म का गाना जिंदगी की यही रीत है गाना शेयर करते हुए लिखा-मिस्टर इंडिया मेरे लिए हमेशा महत्वपूर्ण फिल्म रहेगी। मुझे याद है जब 34 साल पहले हमने इस सफर की शुरुआत की थी और मैं चीज की जानकारी के लिए जुनूनी हुआ करता था। जब मैं 'जिंदगी की ही रीत है' गाने की धुन सुना करता था। मैं सिर्फ इसमें किशोर दा की आवाज इमेजिन करता था। तब किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल साथ काम करना नहीं चाहते थे। किशोर दा के संपर्क में आने में भी महीनों लग गए।"

उन्होंने आगे लिखा- जब मेरी उनसे बात हुई तो मैं किशोर कुमार के घर गया और दोनों की बात कराई। इसका परिणाम है यह शानदार मेलोडी जिसे आज के मुश्किल समय में भी याद किया जा सकता है।" आज मिस्टर इंडिया को रिलीज हुए 33 साल पूरे हो गए हैं और इसका मैसेज आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है। जीवन कठिन हो सकता है, लेकिन अंत में सब अच्छा होता है। जिंदगी की यही रीत है हार के बाद ही जीत है। थोड़े आंसू है, थोड़ी हंसी। आज गम है तो कल है खुशी।

आपको बता दें मिस्टर इंडिया को शेखर कपूर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने लिखा और बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया। यह 1987 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

Latest Bollywood News