1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने श्रीदेवी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर

अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने श्रीदेवी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर

एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) ने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दुबई के एक होटल के बाथरूम के टब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी।

Sridevi with Kapoor family- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Sridevi with Kapoor family

एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) ने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दुबई के एक होटल के बाथरूम के टब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने का विश्वास किसी को नहीं हुआ। उनके यूं चले जाने से लोग अभी भी सदमे में हैं। उनका परिवार अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करता रहता है।

सोमवार को अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके साथ श्रीदेवी, बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर नज़र आ रही हैं। तस्वीर के साथ सुनिता ने लिखा- Throwback.

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मम्मी की तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद करती रहती हैं।

श्रीदेवी ने 'इंग्लिश विंग्लिश' से बॉलीवुड में कमबैक किया था। उसके बाद वो 'मॉम' में नज़र आई थीं। उनके निधन के बाद उनकी अंतिम फिल्म 'जीरो' रिलीज़ हुई थी, जिसमें उनका कैमियो था।

Also Read:

कार्तिक आर्यन की टांग खिंचाई करती दिखीं सारा अली खान, हिमाचल प्रदेश से आया क्यूट वीडियो

अर्जुन रामपाल ने बेटी मायरा के 14वें बर्थडे पर शेयर की तस्वीर, लिखा प्यारा सा नोट

'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया इसलिए वो दोबारा नहीं बन सकते एमसी शेर

Latest Bollywood News