A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Antim Box Office Collection Day 1: सत्यमेव जयते 2 पर भारी पड़ी सलमान खान की फिल्म 'अंतिम', कमाए इतने करोड़

Antim Box Office Collection Day 1: सत्यमेव जयते 2 पर भारी पड़ी सलमान खान की फिल्म 'अंतिम', कमाए इतने करोड़

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। जानिए पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

Antim Box Office Collection day 1 Salman khan aayush sharma john abraham satyameva jayate 2- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/TARAN_ADARSH Antim Box Office Collection day 1 Salman khan aayush sharma john abraham satyameva jayate 2

Highlights

  • फिल्म अंतिम में सलमान खान और आयुष शर्मा की दिखीं दमदार जोड़ी
  • अंतिम 26 नवंबर को सिनेमाघरों में हुई रिलीज
  • जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' कमाई में रही पीछे

बॉलीवुड सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। ड्रामा, एक्शन से भरपूर अंतिम ने जॉन अब्राहम की फिल्म से ज्यादा कमाई की हैं। 

अंतिम ने जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' पर काफी प्रभाव डाला है और बड़े मल्टीप्लेक्स में भारी गिरावट के साथ फिल्म 40-50% नीचे है। 

अंतिम ने पहले दिन की इतनी कमाई 

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक अंतिम ने 4.25 से 4. 50 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है की वीकेंड में अच्छा कलेक्शन कर सकती है। 

Image Source : twitter/taran_adarsh satyameva jayate 2 John Abraham
सत्यमेव जयते ने की इतनी कमाई

अंतिम के अलावा जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की फिल्म सत्यमेव जयते भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में ज्यादा बढ़त नहीं कर पाई है। दूसरे दिन इस पिल्म ने करीब ढाई करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके साथ ही दो दिन में करीब 6 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। इस फिल्म के डायरेक्टर मिलाप झावेरी है। 

सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' को क्रिटिक्स से भी अच्छी रिस्पॉन्स मिला है। वहीं दूसरी ओर फैंस को भी फिल्म काफी पसंद आ रही हैं। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है। फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

Latest Bollywood News