1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनु मलिक ICU में भर्ती, गुरुवार को मिल सकती है छुट्टी

अनु मलिक ICU में भर्ती, गुरुवार को मिल सकती है छुट्टी

संगीत निर्देशक अनु मलिक लीलावती हॉस्पिटल में सर्जरी होने के बाद अभी इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं। उन्हें गुरुवार को छुट्टी मिल सकती है।

anu malik- India TV Hindi
anu malik

मुंबई: मशहूर संगीत निर्देशक अनु मलिक लीलावती हॉस्पिटल में सर्जरी होने के बाद अभी इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं। उनकी बेटी अनमोल मलिक का कहना है कि उन्हें गुरुवार तक छुट्टी मिल सकती है। अनमोल ने बताया, "मेरे डैड को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनकी पैन्क्रीअटाइटिस सर्जरी हुई। वह बहुत दर्द में थे और आईसीयू में हैं। फिलहाल उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि उन्हें गुरुवार तक छुट्टी मिल जाएगी।"

उन्होंने कहा कि वह और उनकी मां फिल्म जगत के उनके करीबी दोस्तों की शुक्रगुजार हैं, जो उनके पिता के साथ खड़े रहे और उनके स्वस्थ होने की दुआएं की।

अनमोल ने कहा, "मैं उन लोगों की बहुत एहसानमंद हूं, जिन्हें उनकी सेहत की फिक्र है। आशा भोसले, महेश भट्ट और फिल्मजगत से कई लोग उनसे मिलने आए और उनके जल्द भले-चंगे होने की प्रार्थनाएं कर रहे हैं।"

Latest Bollywood News