बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों न्यूयॉर्क में रह रहे हैं। वह अपना जन्मदिन न्यूयॉर्क में ही मना रहे हैं। अनुपम खेर 7 मार्च को 65 साल के हो गए हैं। वह हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डी नीरो के साथ अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बताया है।
वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा- किसी भी एक्टर के लिए इससे ज्यादा शानदार नहीं हो सकता कि वह अपने बर्थडे पर क्वालिटी टाइम एक्टिंग के भगवान रॉबर्ट डी नीरो के साथ मनाए। यह लगातार तीसरी साल है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मिस्टर डी नीरो ने मेरा लंच का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। इसको कहते हैं कुछ भी हो सकता है का बाप।
वीडियो में रॉबर्ट डी नीरो अनुपम खेर के लिए बर्थडे गाना गाते हैं।साथ ही अनुपम खेर डी नीरो को बर्थडे पर आने के लिए शुक्रिया कहते हैं।
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर की है जिसमें वह अपने जीवन के खास लोगों को शुक्रिया कह रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर कहते हैं नमस्ते आज मेरा जन्मदिन है। बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं आप अपने बर्थ डे पर कैसा महसूस करते हैं। अनुपम खेर कहते हैं कि मैं अपने बर्थडे पर स्पेशल महसूस करने के साथ भगवान और अपने माता-पिता का शुक्रगुजार महसूस करता हूं। जिस तरह से उन्होंने मुझे बड़ा किया है। साथ ही अपने दोस्तों, डायरेक्टर के साथ खुद को शुक्रिया कहते हैं।
आपको बता दें अनुपम खेर और रॉबर्ट डी नीरो साथ में 2012 में आई फिल्म सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक में नजर आए थे। इस फिल्म में जैनिफर लॉरेंस और ब्रैडली कूर ने अहम भूमिका निभाई थी।
Latest Bollywood News