1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अनुपम खेर ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवु़ड एक्टर अनुपम खेर ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी।

anupam kher- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMPKHER अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द लास्ट शो' की शूटिंग के लिए भोपाल गए हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अनुपम खेर ने ब्रेक लेने का फैसला लिया है। अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि वह कुछ दिनों के लिए सोशल डिटॉक्स पर रहने का फैसला लिया है।

अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर किया- 'आध्यात्मिक रखरखाव के लिए अस्थायी रूप से बंद' इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मैं अगले कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया डिटॉक्स पर हूं।

अनुपम खेर ने हाल ही में अनिल कपूर से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर उनके शूटिंग पर जाने से पहले की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा-मेरे दोस्त अनिल कपूर ने 'द लास्ट शो' की शूटिंग के लिए भोपाल जाने से पहले मुझे आशीर्वाद दिया। आपकी टिप्स फॉलो करुंगा। आशा करता हूं आप  ये ही एक्टिंग टिप्स हमारे दोस्त सतीश कौशिक को नहीं बताएंगे। तुम्हे इस केस में पक्षपाती होने की आवश्यकता है। आप सबसे अच्छे हैं।

सतीश कौशिक ने अनुपम खेर के साथ फ्लाइट से अपनी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 6 महीने बाद फ्लाइट में। द लास्ट शो की शूटिंग के लिए अपने प्यारे दोस्त अनुपम खेर के साथ भोपाल जा रहा हूं। फिल्म की शूटिंग 25 से शुरू हो रही है।

Latest Bollywood News