A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

अनुपम खेर ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

 अनुपम खेर ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया, एक्टर ने इसकी जानकारी खुद दी है।

अनुपम खेर ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज  - India TV Hindi
Image Source : ANUPAM KHER TWITTER अनुपम खेर ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज  

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया, एक्टर ने इसकी जानकारी खुद दी है। अपने फैंस से ये न्यूज शेयर करने के लिए अनुपम खेर ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्हें अस्पताल के अंदर टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने टीकाकरण के लिए भारत के चिकित्सा कर्मचारियों और सरकार को धन्यवाद दिया।

उन्होंने व्यक्त करते हुए लिखा, "कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त की। भारत के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, वैज्ञानिक और भारत सरकार को इसे संभव बनाने के लिए धन्यवाद। इंडिया रॉक्स। जय हो।"

अभिनेता जल्द ही अहाना कुमरा के साथ लघु फिल्म 'हैप्पी बर्थडे' में दिखाई देंगे। उन्होंने आगामी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी की है।

Latest Bollywood News