A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, अनुपम खेर ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, अनुपम खेर ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

अनुपम खेर ने ट्विटर के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की है।

Anupam Kher former PM Manmohan Singh  - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @ANI अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्दी ठीक होने की कामना की है

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को बीते शनिवार को सीने में दर्द के बाद अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने उनके जल्दी ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। 

मनमोहन सिंह की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'मनमोहन सिंह जी, जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, मनमोहन सिंह को बीती रात 8:45 बजे एम्स लाया गया। वह डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में हैं। 

सिंह की 2009 में एम्स में ही कोरोनरी बायपास सर्जरी हुई थी। इस मुश्किल ऑपरेशन में तकरीबन 14 घंटे लगे थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News