A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने बताया, नीरज पांडे के साथ सेट पर मिलती है खुशी

अनुपम खेर ने बताया, नीरज पांडे के साथ सेट पर मिलती है खुशी

नीरज पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अय्यारी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उनके साथ इस फिल्म के सेट पर दिग्गज कलाकार अनुपम खेर नजर आए। उनका कहना है कि उनके लिए फिल्ममेकर नीरज पांडे के साथ सेट पर होना खुशी की बात है।

anupam- India TV Hindi
anupam

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार नीरज पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अय्यारी’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में उनके साथ इस फिल्म के सेट पर दिग्गज कलाकार अनुपम खेर नजर आए। उनका कहना है कि उनके लिए फिल्ममेकर नीरज पांडे के साथ सेट पर होना खुशी की बात है। वे फिलहाल लंदन में फिल्म 'अय्यारी' की शूटिंग कर रहे हैं। पांडे ने ट्विटर पर एक श्वेत श्याम तस्वीर शेयर की जिसमें वे अनुपम और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिखाई गे रहे हैं। इस तस्वीर में नीरज पांडे, अनुपम के गले लगते नजर आ रहे हैं, जबकि सिद्धार्थ सोफे पर बैठे हुए हैं।

अनुपम ने निर्देशक द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा, "आपके साथ सेट पर होना हमेशा खुशी की बात है प्रिय नीरज। हमारे दुबारा मिलने और गर्मजोशी को देखकर सिद्धार्थ भी खुश नजर आ रहा है।" इस जवाब में पांडे ने लिखा, "धन्यवाद अनुपम खेर सर, हमारी खुशनसीबी।" अनुपम और पांडे ने इससे पहले 'स्पेशल 26', 'ए वेडनेसडे', 'बेबी' और 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में साथ काम किया है।

‘अय्यारी’ में सिद्धार्थ एक सेना अधिकारी की भूमिका में मनोज बाजपेयी के साथ है। यह सत्य घटना पर आधारित है जो दो मजबूत दिमाग वाले सेना अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरी तरह से अगल से विचार रखते हैं, हालांकि वे अपनी जगह सही हैं। (महिला क्रिकेट टीम पर ऋषि कपूर ने किया ऐसा ट्वीट, फिर मचा बवाल)

Latest Bollywood News