1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने 37 साल पुरानी ग्रुप फोटो शेयर कर फैन्स से पूछा बताओ कौन-कौन है?

अनुपम खेर ने 37 साल पुरानी ग्रुप फोटो शेयर कर फैन्स से पूछा बताओ कौन-कौन है?

अनुराग खेर ने सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो पर फैन्स से सेलिब्रिटीज पहचानने को कहा है।

Anupam Kher- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अनुराग खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लॉकडाउन में वह कई चीजें अपना रहे हैं। साथ ही हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। फैन्स से लाइव चैट के जरिए जुड़े रहते हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपनी 37 साल पुरानी ग्रुप फोटो शेयर की है। जिसके बाद फैन्स को पूछा है कि पहचानो फोटो में कौन-कौन है।

अनुपम खेर ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर करते हुए लिखा-इस 37 साल पुराने ग्रुप फोटो में आज के मनोरंजन जगत के कुछ बहुत मशहूर नाम हैं, इस तस्वीर को 1983 में एक स्टेज परफॉर्मेंस के बाद लिया गया था। "चलो देखते हैं कि आप इनमें से कितनों को पहचान पाते हैं। आपके जवाबों का इंतजार है। चलो शुरू हो जाओ दोस्तों।"

अनुपम खेर की इस फोटो के शेयर करने के बाद उनके फैन्स कमेंट करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने लिखा-अरे बाल कलाकार अनुपम जी आप। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सरजी आप क्यों नहीं दिख रहे मेरे चश्मे का नंबर बढ़ गया या आप ही नहीं दिख रहे हो। क्या बोला मेरेको खुद समझ नहीं आया।

आपको बता दें इस फोटो में सुष्मिता मुखर्जी, सतीष कौशिक, आलोक नाथ, शेखर सुमन जैसे तमाम कलाकार नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News