A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर ने इसलिए महेश भट्ट का जताया आभार

अनुपम खेर ने इसलिए महेश भट्ट का जताया आभार

अनुपम खेर ने अब तक के अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। इस दौरान वह हर तरह की भूमिकाएं करते हुए नजर आ चुके हैं। हाल ही में अनुपम ने अपने हिंदी फिल्मों के सफर में योगदान देने के लिए फिल्मकार महेश भट्ट का...

anupam kher- India TV Hindi
anupam kher

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अब तक के अपने लंबे फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। इस दौरान वह हर तरह की भूमिकाएं करते हुए नजर आ चुके हैं। हाल ही में अनुपम ने अपने हिंदी फिल्मों के सफर में योगदान देने के लिए फिल्मकार महेश भट्ट का आभार जताया है। अनुपम ने रविवार को 1989 में आई उनकी फिल्म 'डैडी' की एक फोटो शेयर की और कहा कि यह फिल्म हमेशा उनकी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी।

उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "फिल्म 'डैडी' हमेशा मेरी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक रहेगी। पूजा भट्ट ने अपनी पहली फिल्म में शानदार काम किया। अभी तक मेरे जीवन और हिंदी फिल्मों के सफर में योगदान देने के लिए धन्यवाद महेश भट्ट।" बता दें कि फिल्म 'डैडी' में अनुपम खेर के अलावा सोनी राजदान और मीन गुप्ता ने भी मुख्य किरदार निभाया था।

गौरतलब है कि इसके अलावा अनुपम खेर और महेश भट्ट फिल्म 'सारांश', 'दिल है कि मानता नहीं', 'तकदीर' और 'पापा कहते है' जैसी फिल्मों में भी एक साथ काम कर चुके है। इन दोनों की जोड़ी में बनी ज्यादातर फिल्मों को दर्शकों से सराहना हासिल हुई है।

Latest Bollywood News