1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार मेट्रो की यात्रा करने पहुंचे अनुपम खेर, सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

पहली बार मेट्रो की यात्रा करने पहुंचे अनुपम खेर, सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो

फिल्मी सितारों को भी आम लोगों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी मेट्रो की सवारी करते दिखे। उन्होंने पहली बार मेट्रो की यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया। अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर की

Anupam Kher- India TV Hindi
Anupam Kher

नई दिल्ली: अक्सर फिल्मी सितारों को भी आम लोगों जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी मेट्रो की सवारी करते दिखे। उन्होंने पहली बार मेट्रो की यात्रा की और अपने अनुभव को बेहतरीन बताया। अनुपम ने मंगलवार को ट्वीट कर मेट्रो की सवारी की कुछ वीडियो भी अपने फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, "मुंबई के साकी नाका में भयावह ट्रैफिक की बदौलत मैंने पहली बार मेट्रो की सवारी की। अनुभव बेहतरीन रहा। जय हो।" गौरतलब है कि अनुपम इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर चर्च में बने हुए हैं।

यह फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की पुस्तक पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। अभिनेता अपने लुक को लेकर पहले ही खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं।

बता दें कि फिल्म में संजय बारू की भूमिका में अक्षय खन्ना दिखाई देंगे। जबकि दिव्या सेठ को मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। गौरतलब है कि बतौर निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे की यह पहली फिल्म है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News