A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राहुल गांधी ने IAF पायलटों को किया सैल्यूट, अनुपम खेर ने लिखा- पीएम मोदी को सैल्यूट करने का सही समय

राहुल गांधी ने IAF पायलटों को किया सैल्यूट, अनुपम खेर ने लिखा- पीएम मोदी को सैल्यूट करने का सही समय

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके इंडियन एयरफोर्स को सैल्यूट किया तो अनुपम खेर ने उन्हें ट्वीट करके जवाब दिया।

<p>अनुपम खेर, पीएम मोदी,...- India TV Hindi
अनुपम खेर, पीएम मोदी, राहुल गांधी

मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सूत्रों के मुताबिक एनएसए अजीत डोभाल ने इस एयर स्ट्राइक के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी है। इस हमले में बालाकोट के पास जैश-ए-मोहम्मद के एक कैंप पर हमला करके उसे तबाह कर दिया गया। इस पर देश में त्वरित प्रतिक्रिया जाहिर की जा रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके इंडियन एयरफोर्स को सैल्यूट किया। राहुल गांधी लिखते हैं- मैं इंडियन एयरफोर्स को सैल्यूट करता हूं।

इस पर प्रतिक्रिया देेते हुए अनुपम खेर ने लिखा- आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैल्यूट करने के लिए भी एक अच्छा दिन होगा।

Latest Bollywood News