A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में विद्रोही हमले में 20 लोगों की मौत

सीरिया में विद्रोही हमले में 20 लोगों की मौत

दमिश्क: सीरिया के शहर अलेप्पो में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर विद्रोहियों द्वारा किए गए राकेट हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 100 लोग जख्मी

सीरिया में विद्रोही...- India TV Hindi
सीरिया में विद्रोही हमले में 20 लोगों की मौत

दमिश्क: सीरिया के शहर अलेप्पो में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर विद्रोहियों द्वारा किए गए राकेट हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 100 लोग जख्मी हो गए। 

सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी टेलीविजन ने कहा कि अलेप्पो में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों में शहीद हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने भी राकेट हमलों की खबर दी है और कहा कि 13 लोगों की मौत हुयी है। समूह ने कहा कि हमलों में करीब 100 लोग घायल भी हुए हैं। 

ब्रिटेन स्थित इस निगरानी समूह ने कहा कि विद्रोहियों ने चार घंटों में करीब 250 राकेट दागे। इससे भारी नुकसान हुआ है। 

Latest World News