A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने पिता के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने पिता के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अनुराग कश्यप के जन्मदिन पर उनकी बेटी आलिया ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए पिता को विश किया है।

anurag kashyap- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AALIYAHKASHYAP अनुराग कश्यप के बेटी ने पिता के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने सोशल मीडिया पर पिता को बर्थडे विश किया है और पिता के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट है। जिसके साथ आलिया ने लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा। लव यू और आपको बहुत याद कर रही हूं। दूसरी तस्वीर आलिया के बचपन की है। जिसमें अनुराग ने बेटी को गोदी में बैठा रखा है। आलिया  ने लिखा- आशा है आपको जल्दी मिलूंगी।

Image Source : INSTAGRAM/aaliyahkashyapआलिया कश्यप इंस्टाग्राम स्टोरी

एक इंटरव्यू में अनुराग ने नेपोटिज्म पर और बेटी आलिया के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा- वह अडल्ट है, उसे चुनने का हक है लेकिन उसे पहले सीखना पड़ेगा। वह एक सुबह उठकर यह नहीं कह सकतीं कि उन्हें एक्टर बनना है। अगर उन्हें एक्ट्रेस बनना है तो संघर्ष करना पड़ेगा और ऑडिशन देकर रोल पाना होगा। मुझे नहीं लगता कि जैसी फिल्में मैं लिखती हूं उसमें वह फिट होंगी। वह मेरी तरह स्ट्रीट किड नहीं है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुराग कश्यप हाल ही में अपने नए प्रोडक्शन हाउस गुड बैड फिल्म्स के तले चोक्ड रिलीज किया था। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है और सयामी खेर और रोशन मैथ्यू अहम किरदार निभाते नजर आए थे।

Latest Bollywood News