1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी का आपस में है यह खास रिश्ता, देखिए ये खास फोटो

अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी का आपस में है यह खास रिश्ता, देखिए ये खास फोटो

 एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर इस खास वजह से वायरल हो रहे हैं। अब आप कुछ और सोचें इससे पहले हम आपको बता दें दोनों स्टार की वायरल होने की वजह। 

<p>anushka sharma and sakshi dhoni</p>- India TV Hindi
anushka sharma and sakshi dhoni

नई दिल्ली: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह की पत्नी साक्षी धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर इस खास वजह से वायरल हो रहे हैं। अब आप कुछ और सोचें इससे पहले हम आपको बता दें दोनों स्टार की वायरल होने की वजह। आपको जानकर बहुत ही हैरानी होगी कि अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी में एक खास रिश्ता है सिर्फ इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को तब से जानते हैं जिसे जानकर आपको हैरानी होगी।

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी भारत के दो सबसे ज्यादा पॉप्युलर क्रिकेटर्स की वाइफ ही नहीं बल्कि दोनों के बीच एक और कनेक्शन है। जी हां, अनुष्का भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की पत्नी हैं और साक्षी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की, इसके साथ ही दोनों स्कूलमेट्स भी रही हैं। उनके बचपन की तस्वीरों ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। 

बता दें कि मिसेज कोहली और मिसेज धोनी दोनों असम के सेंट मैरीज स्कूल में साथ पढ़ चुकी हैं। अनुष्का ने साल 2013 में यह बात बताई भी थी कि बातचीत के दौरान पता चला कि वह और साक्षी एक ही स्कूल में पढ़ चुकी हैं अब इसके सुबूत के तौर पर तस्वीरें भी मिल गई हैं। 

ये तस्वीरें ट्विटर पर अनुष्का शर्मा फैंसक्लब के हैंडल से शेयर हुई हैं। एक तस्वीर में अनुष्का और साक्षी किसी प्ले या फैंसी ड्रेस के लिए ड्रेसअप दिखाई दे रही हैं। अनुष्का लहंगा-चोली पहने हुए हैं वहीं साक्षी फेयरी प्रिंसेज के गेटअप में नजर आ रही हैं। 

Latest Bollywood News