1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ऐसा क्या हुआ कि अनुष्का शर्मा को UP रोडवेज बस की छत पर बैठकर करना पड़ा सफर

VIDEO: ऐसा क्या हुआ कि अनुष्का शर्मा को UP रोडवेज बस की छत पर बैठकर करना पड़ा सफर

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। बता दें कि फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इन दिनों अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है...

Anushka Sharma- India TV Hindi
Anushka Sharma  

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। बता दें कि फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। इन दिनों अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोडवेज की बस की छत पर बैठकर सफर करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि फैंस को उन्हें इस अवतार में देखना शायद हैरानी वाला होगा। लेकिन बता दें कि यह उनकी इस फिल्म के एक सीन का ही हिस्सा है। इन दोनों ने अपनी इस फिल्म के लिए यूपी के गाजियाबाद में भी शूटिंग की है।

इस दौरान फिल्म के सेट पर उमड़ी भीड़ में से कुछ लोगों ने अनुष्का को कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो में नीले रंग की साड़ी पहने अनुष्का शर्मा बस पर चढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वह पहले से ही बस की छत पर बैठे कुछ लोगों के बीच जाकर बैठ जाती हैं। अनुष्का जैसे ही सेट पर पहुंची उनके आते ही लोग उन्हें देखकर विराट-विराट चिल्लाने लगे।

वैसे बता दें कि वरुण और अनुष्का की इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। गौरतलब है कि फिल्म में अनुष्का को एक सिलाई-कढ़ाई करने वाली महिला का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर वरुण धवन टेलर की भूमिका निभाने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के हिस्सों में की गई है। फिल्म इसी साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News