भारत-श्रीलंका के मैच में विराट कोहली को चियर करने पहुंची अनुष्का शर्मा, फोटोज हुईं वायरल
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम को चियर करने के लिए इंग्लैंड गई हुई हैं। भारत और श्रीलंका मैच से उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं।

मैच में बिजी होने के बावजूद विराट अनुष्का के लिए समय निकाल लेते हैं । दोनों लंदन में साथ मेंघूमते नजर आते हैं। लंदन में कई जगह पोज़ करते हुए विराट और अनुष्का की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
इसके साथ ही अनुष्का और विराट अपने स्पेशल मूमेंट्स को फैन्स के साथ शेयर करना नहीं भूलते हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- सिली मूमेंट को कैद कर लो। वहीं विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मिस्टर एंड मिसेस।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा ने इन दिनों बॉलीवुड से ब्रेक ले रखा है। वह आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में नजर आईं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादाकमाल नहीं दिखा पाई।
Also Read:
अनन्या पांडे ने अपनी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान के बॉलीवुड में एंट्री पर किया ये खुलासा
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने न्यूयॉर्क में फैंस के साथ ली सेल्फी, तस्वीर वायरल