A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी विदाई पर यूं रोईं दुल्हन अनुष्का शर्मा, देखिए वीडियो

अपनी विदाई पर यूं रोईं दुल्हन अनुष्का शर्मा, देखिए वीडियो

विराट-अनुष्का की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ऐसे ही एक वीडियो में अनुष्का विदाई की घड़ी में रोते हुए नजर आ रही हैं।

virat anushka- India TV Hindi
virat anushka

नई दिल्ली: जिस वक्त एक दुल्हन अपने माता-पिता के घर से कदम रखती है वो पल उसकी जिंदगी का एक बहुत बड़ा मोमेंट होता है। उस वक्त काफी कुछ बदल जाता है। अनुष्का शर्मा भी अपनी विदाई की बेला में खूब रीं। जहां एक तरफ उन्हें नया जीवन शुरू करने की खुशी थी वहीं दूसरी तरफ मां-बाप से बिछड़ने का गम। अनुष्का जब मिसेज कोहली बनकर विदा होने लगी तो उनकी आंखें भी भर आईं। इटली में हुई विराट अनुष्का की शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ऐसे ही एक वीडियो में अनुष्का विदाई की घड़ी में रोते हुए नजर आ रही हैं। उनके साथ हाथों में हाथ डाले विराट कोहली भी हैं।

इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कितने बड़े सेलिब्रिटी हैं। विदाई के वक्त आपकी आंखें भर ही आती है क्योंकि हैं तो अनुष्का भी डैडी की लिटिल गर्ल ही। अनुष्का को कई सारी फिल्मों में आपने रोते हुए देखा होगा लेकिन इस बार अनुष्का के रियल आंसू आपको इमोशनल जरूर करेंगे। अनुष्का को हमारी तरफ से खूब सारी शुभकामनाएं। यहां देखिए वीडियो-

विराट और अनुष्का की शादी बी-टाउन में आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में विवाह किया। ट्विटर पर पोस्ट करके दोनों ने इस शादी की जानकारी अपने फैंस को दी।

Latest Bollywood News