A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का पर फिल्माया जाएगा 'जाता कहां हैं दीवाने'

अनुष्का पर फिल्माया जाएगा 'जाता कहां हैं दीवाने'

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली रोमांटिक-रोमांचक फिल्म 'बांबे वेल्वेट' में मशहूर गायिका गीता दत्त का 'जाता कहां हैं दीवाने' (सीआईडी) गीत गुनगुनाती नजर आएंगी। 1956 में आई 'सीआईडी' का यह गीत लोकप्रिय अदाकार

- India TV Hindi

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली रोमांटिक-रोमांचक फिल्म 'बांबे वेल्वेट' में मशहूर गायिका गीता दत्त का 'जाता कहां हैं दीवाने' (सीआईडी) गीत गुनगुनाती नजर आएंगी। 1956 में आई 'सीआईडी' का यह गीत लोकप्रिय अदाकार वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता देव आनंद भी थे।

'बांबे वेल्वेट' के निर्माताओं ने इस गीत के अधिकार खरीद लिए हैं।

फिल्म में अनुष्का 1960 के दशक की जैज गायिका रोजी नोरोन्हा की भूमिका में हैं।

'बांबे वेल्वेट' ज्ञान प्रकाश की किताब 'मुंबई फैबल्स' का फिल्मी रूप है। 15 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, विवान शाह, करन जौहर, रवीना टंडन और के के मेनन भी हैं।

प्रेम, लालच और महत्वाकांक्षा जैसे भावों से ओतप्रोत 'बांबे वेल्वेट' एक आम आदमी की कहानी है, जो शोहरत पाने की हर कोशिश करता है और अपनी किस्मत व जीवन के तमाम उतार-चढ़ावों से लड़ता है।

Latest Bollywood News