A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब नानी बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा, पहली बार दिखेंगे तीन अलग रूप

अब नानी बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा, पहली बार दिखेंगे तीन अलग रूप

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही किरदारों के साथ प्रयोग किया है। अनुष्का ने सोमवार को यहां स्टैंडर्ड चार्टड बैंक की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बात की।

Anushka Sharma- India TV Hindi
Anushka Sharma  

मुंबई: फिल्मी सितारे अपने किरदारों के जरिए दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए अक्सर कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही किरदारों के साथ प्रयोग किया है। अनुष्का ने सोमवार को यहां स्टैंडर्ड चार्टड बैंक की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बात की, जहां बैंक ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया। अपने नए विज्ञापन में अनुष्का बेटी, मां और नानी के तीनों किरदारों में नजर आने वाली हैं।

इस अनुभव के बारे में अनुष्का ने कहा, "मैंने शुरू से ही हमेशा अपनी भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने की कोशिश की है।" उन्होंने कहा, "इस साल मैं ऐसी फिल्में कर रही हूं जिसमें मेरे किरदार काफी अलग होंगे।" अनुष्का ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी ट्रिपल भूमिकाएं नहीं निभाई थीं इसलिए पहली बार ऐसा करते हुए वह बेहद उत्साहित थीं। गौरतलब है कि अनुष्का इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सुई धागा’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। इसके अलावा उन्हें शाहरुख खान की 'जीरो' और संजय दत्त के जीवन पर बन रही बायोपिक में भी देखा जाने वाला है।

बता दें कि अनुष्का ने बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने पर मौत की सजा के प्रावधान और कठुआ व उन्नाव दुष्कर्म मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वह इन घटनाओं से बेहद आहत हैं। यहां तक कि जब भी वह इस बारे में सोचती हैं या बात करती हैं, भावुक हो जाती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Latest Bollywood News