A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का ने जिसे सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगाई थी फटकार, वो शाहरुख के साथ इस फिल्म में आ चुका है नजर

अनुष्का ने जिसे सड़क पर कूड़ा फेंकने पर लगाई थी फटकार, वो शाहरुख के साथ इस फिल्म में आ चुका है नजर

कुछ वक्त पहले ही विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अनुष्का शर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए एक शख्स को फटकार लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस शख्स का नाम अरहान सिंह बताया जा रहा है।

Anushka arhaan- India TV Hindi
Anushka arhaan

नई दिल्ली: कुछ वक्त पहले ही विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक अनुष्का शर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए एक शख्स को फटकार लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस शख्स का नाम अरहान सिंह बताया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने भी अनुष्का को करारा जवाब दिया, सिर्फ इतना ही नहीं अरहान की मां ने भी अनुष्का को डांट लगाई। लेकिन शायद ही किसी को इस बात की जानकारी हो अरहान भी अनुष्का की ही तरह फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें पोस्ट की हुई है। वहीं हम बता दें कि अरहान एक चाइल्ड आर्टिस्ट रह चुके हैं। वह सुपरस्टार शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और शाहिद कपूर जैसे जाने माने सितारों के साथ भी नजर आ चुके हैं। गौरतलब है उन्हें किंग खान की फिल्म 'इंग्लिश बाबू देसी मेम' में देखा जा चुका है।

इसके अलावा माधुरी के फिल्म 'राजा' में भी छोटा सा किरदार निभाते दिखे थे। जबकि शाहिद कपूर की 'पाठशाला' में भी वह नजर आ चुके हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अरफान को 90 के दशक के मशहूर टेलीविजन शो 'देख भाई देख' में देखा गया था।

Latest Bollywood News