A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘परी’ के पोस्टर में अनुष्का को देख पहचान नहीं पाएंगे आप

‘परी’ के पोस्टर में अनुष्का को देख पहचान नहीं पाएंगे आप

अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘परी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में अनुष्का का लुक दिखाई दे रहा है, जिसे पहचान पाना वाकई थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

pari- India TV Hindi
pari

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘परी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब उनकी इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में अनुष्का का लुक दिखाई दे रहा है, जिसे पहचान पाना वाकई थोड़ा मुश्किल हो रहा है। फिल्म के इस पोस्टर ने दर्शकों में फिल्म लेकर उत्सुकता को बढ़ा दिया है। अब इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म की सह-निर्माता का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को एक दिलचस्प और आकर्षक सिनेमा का अनुभव कराने की प्रतिबद्धता रखती है।

अनुष्का ने ट्वीटर कर इस पोस्टर को शेयक किया है। इस फिल्म में बंगाली अभिनेता परमब्रत चटर्जी भी हैं। प्रॉसित रॉय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का सह-निर्माण अनुष्का की क्लीन स्लेट फिल्म्स कंपनी और क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट कर रही है। क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा ने एक बयान में कहा, "परी एक शानदार कहानी है यह दर्शकों के लिए एक दिलचस्प और आकर्षक सिनेमा का अनुभव कराने का वादा करती है।"

एक निर्माता के तौर पर अनुष्का की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'एनएच10' और 'फिल्लौरी' जैसी फिल्मों का भी निर्माण कर चुकी हैं। अब उनकी यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में हो सकती है। कपिल शर्मा की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब सुनील ग्रोवर ने मिलाया कृष्णा से हाथ

Latest Bollywood News