1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का ने विराट संग देखी 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग

अनुष्का ने विराट संग देखी 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग

नई दिल्ली: जब से विराट और अनुष्का का पैचअप हुआ है तब से दोनों अक्सर साथ-साथ ही देखे जाते हैं। हाल ही में दोनों को फिल्म 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान यशराज स्टूडियो के

anushka virat- India TV Hindi
anushka virat

नई दिल्ली: जब से विराट और अनुष्का का पैचअप हुआ है तब से दोनों अक्सर साथ-साथ ही देखे जाते हैं। हाल ही में दोनों को फिल्म 'सुल्तान' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान यशराज स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इसके पहले कई बार यह लवबर्ड्स एयरपोर्ट और डिनर डेट पर भी साथ देखे जा चुके हैं।

विराट और अनुष्का का प्यार तो किसी से छुपा नही है, फिर चाहे वो विराट को उनके क्रिकेट फील्ड में सपोर्ट करना हो या फिर अनुष्का की फिल्म का सबसे पहला रीव्यू विराट को देना हो ये दोनों ही एक दूसरे को पूरा सपोर्ट करते है।

अनुष्का और विराट को फिल्म देख कर बाहर आते हुए स्पॉट किया। विराट यहाँ से निकलते हुए काफी खुश भी दिखे। गाड़ी में फ्रंट सीट पर बैठे थे अनुष्का के भाई और पीछे ये स्टार-कपल साथ बैठा हुआ दिखा। वहीं, इनकी गाड़ी के पीछे-पीछे अनुष्का के पेरेन्ट्स भी फिल्म देखकर बाहर आते नज़र आए।

अनुष्का पहले से ही विराट के लिए ये खास स्क्रीनिंग रखना चाहती थी। इतना ही नही अनुष्का पूरी इन्डियन टीम को भी ये फिल्म दिखाना चाहती थी। लेकिन ये पॉसिबल नही हो पाया। भले ही इंडियन क्रिकेट टीम फिल्म की स्क्रीनिंग पर ना रही हो मौजूद लेकिन कैप्टन विराट को फिल्म दिखाने में अनुष्का कामयाब हो गई।

Latest Bollywood News