1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का की फिल्म 'फिल्लौरी' होगी इस दिन रिलीज

अनुष्का की फिल्म 'फिल्लौरी' होगी इस दिन रिलीज

बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और फॉक्स स्टार स्टूडियो की होम प्रोडक्शन फिल्म 'फिल्लौरी' की रिलीज होने की तारीक आ गयी है।

anushka sharma- India TV Hindi
anushka sharma

मुंबई, बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और फॉक्स स्टार स्टूडियो की होम प्रोडक्शन फिल्म 'फिल्लौरी' की रिलीज होने की डेट आ गयी है। इस बारें में अनुष्का ने अपने ट्विटर पर जानकारी दी। जिसमें उन्होने बताया कि उनकी फिल्म  अगले साल 31 मार्च को सिनेमाघरों में आ जाएगी। इस फिल्म के निर्देशक  अनशई लाल हैं।

फिल्म की शूटिंग पंजाब में की गई है। जो कि पूरी हो चुकी हैं।  इस फिल्म में पंजाब के मशहूर सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और 'लाइफ ऑफ पाई' फेम सूरज शर्मा, मेहरीन पीरजादा और अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का ने ट्विटर  पर इस फिल्म के बारें में लिखा कि "मेरे पास आपके लिए एक खबर है। 'फिल्लौरी' 31 मार्च 2017 को रिलीज होगी।"

ये भी पढ़े-

फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक बयान में कहा कि हमें  फिल्म 'फिल्लौरी' की रिलीज की डेट घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह ढेर सारे देसी रंगों से भरी रोमांटिक फिल्म है। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।"

अनुष्का के प्रोडक्शन बैनर 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक अनशई लाल ने किया है और इसका लेखन अन्विता दत्त ने किया है।

इस फिल्म में अनुष्का लीड रोल निभाती नजर आएंगी। जो कि इस फिल्म में शानदार एक्टिंग की हैं। मशहूर सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ और 'लाइफ ऑफ पाई' फेम सूरज शर्मा भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं।

 

Latest Bollywood News