A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'नॉटी बिल्लो' हुआ रिलीज, अनुष्का शर्मा बन गई हैं रैपर

VIDEO: 'नॉटी बिल्लो' हुआ रिलीज, अनुष्का शर्मा बन गई हैं रैपर

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होमप्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘फिल्लौरी’ का धमाकेदार प्रमोशनल सॉन्ग ‘नॉटी बिल्लो’ रिलीज हो गया है।

PHILLAURI- India TV Hindi
Image Source : PTI PHILLAURI

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होमप्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘फिल्लौरी’ का धमाकेदार प्रमोशनल सॉन्ग ‘नॉटी बिल्लो’ रिलीज हो गया है। खास बात ये है कि इस गाने में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रैप भी किया है। अनुष्का को रैप करते देखना काफी दिलचस्प है। गाने में दिलजीत दोसांझ, शिल्पी पॉल और नकस अजीज ने अपनी आवाज दी है।

ये गाना एक पार्टी सॉन्ग है जिसे सुनकर आप भी थिरक उठेंगे। गाने में दिलजीत दोसांझ और अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री देखने लायक है। अनुष्का गाने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

यहां देखिए गाना:

‘फिल्लौरी 24 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अनुष्का इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।

Latest Bollywood News