न्यूयॉर्क: भारतीय सिनेमा संगीत को अंतर्राष्ट्रीय जगत पर पहचान दिलाने वाले ऑस्कर विजेता संगीतरकार ए.आर.रहमान को हाल ही में अमेरिका तमिल संगम की ओर से तमिल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। स्वामी ने कहा कि कनार्टक संगीत की अगुवाई करने वाली एम.एस. सुब्बालक्ष्मी को सम्मानित करने के लिए रहमान का कंसर्ट विश्व भर के तमिलों के लिए ऐतिहासिक अवसर है। रहमान ने इस सम्मान के लिए आभार जताया।
इसे भी पढ़े:-
ए.आर. रहमान ने हाल ही में रिलीज हुई रितिक रोशन और पूजा हेगड़े के अभिनय से सजी फिल्म 'मोहनजोदड़ो' के लिए गाना भी गाया है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में इस फिल्म के लिए रहमान ने गीतों की रचना भी की है। इस फिल्म में रहमान द्वारा गाया हुआ गाना 'तू है' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गय है।
रहमान का रुझान बचपन से ही संगीत की ओर काफी ज्यादा रहा था। संगीत और उनका रुझान देखते हुए रहमान के पिता ने उन्हें संगीत सीखने के लिए प्रेरित किया। कई बड़े और नामी संगीतकारों के साथ काम करने के बाद वर्ष 1992 में रहमान की मुलाकात मणि रत्नम से हुई जो अपनी फिल्म 'रोजा' के निर्देशन में व्यस्त थे। इस फिल्म के म्यूजिक के लिए उन्हें किसी संगीतकार की तलाश थी और रहमान से मुलाकात के बाद मणि रत्नम ने अपनी फिल्म में उनके संगीत को पेश किया जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के लिए रहमान को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के रूप में राष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जिस भी फिल्म के लिए रहमान ने संगीत दिया है उसे श्रोताओं से वाह वाही ही हासिल हुई है।
Latest Bollywood News