A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजामौली की 'बाहुबली 2' देख ए.आर. रहमान ने कह डाली ये बात

राजामौली की 'बाहुबली 2' देख ए.आर. रहमान ने कह डाली ये बात

एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को दुनियाबर में खूब सराहा जा रहा है। 28 अप्रैल को प्रदर्शित हुई इस फिल्म की रिलीज को एक महीना होने वाला है, इसके बावजूद अब भी फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही हैं।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म बाहुबली 2: द कन्क्लूजन को दुनियाबर में खूब सराहा जा रहा है। 28 अप्रैल को प्रदर्शित हुई इस फिल्म की रिलीज को एक महीना होने वाला है, इसके बावजूद अब भी फिल्म हर दिन शानदार कमाई कर रही हैं। इस फिल्म की कमाई को लेकर ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने सोमवार को उम्मीद जताई कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता के परचम लहराने वाली 'बाहुबली-2' 2,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर लेगी। फिल्म पहले ही 1,500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है

रहमान ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "राजामौली, कीरावनी और 'बाहुबली-2' की पूरी टीम के लिए.. चेन्नई में अभी-अभी फिल्म देखी.. उम्मीद करता हूं कि बॉक्स ऑफिस पर यह 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर लेगी।" उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म की टीम ने दक्षिण भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में एक नई पहचान दी है। रजनीकांत के घर के बाहर प्रदर्शन, बढ़ाई गई सुरक्षा

फिल्म की कहानी एक प्राचीन राज्य पर स्वामित्व को लेकर दो भाइयों के बीच संघर्ष पर आधारित है। इसमें राणा डग्गुबाती और प्रभास मुख्य नायकों का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, सत्याराज और तमन्ना भाटिया जैसे कालाकारों ने भी दमदार भूमिकाएं निभाई हैं।

Latest Bollywood News