A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह अभी भी मेरे गालों को चूमते हैं... मैं दीपिका पादुकोण का सौतन हूं: अर्जुन कपूर

रणवीर सिंह अभी भी मेरे गालों को चूमते हैं... मैं दीपिका पादुकोण का सौतन हूं: अर्जुन कपूर

अर्जुन अपनी फिल्म 'पानीपत' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, रणवीर जल्द ही '83' में नज़र आने वाले हैं।

Ranveer Singh Arjun Kapoor- India TV Hindi
रणवीर सिंह के साथ अर्जुन कपूर

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने खुलासा किया है कि वह किस तरह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को कहते रहते हैं कि वह उनकी सौतन हैं। इसके साथ ही अर्जुन ने कहा कि वह किस तरह 'गुंडे' फिल्म के अपने सह-कलाकार और दोस्त रणवीर सिंह के करीब हैं। 

अर्जुन ने समाचार पत्र 'मिड डे' से कहा, "वह अभी भी मेरे डबिंग को देखते हैं, मेरे गाने को देखने के बाद लंबे वॉयस मैसेज भेजते हैं, मेरे गालों को चूमते हैं। हमारे संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा है। मैं दीपिका से कहता हूं कि मैं उनका सौतन हूं। हमारे रिश्ते में अभी भी गर्माहट बरकरार है।"

#RIPPriyankaReddy: हैदराबाद में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की बॉलीवुड हस्तियों ने की कड़ी निंदा

काम की बात करें तो अर्जुन अपनी फिल्म 'पानीपत' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, रणवीर जल्द ही '83' में नज़र आने वाले हैं, जिसमें वो दिग्गज अभिनेता कपिल देव की भूमिका निभाएंगे।  

Latest Bollywood News