A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा ने बनाया डेजर्ट, अर्जुन कपूर ने शेयर की उसकी तस्वीर

लॉकडाउन में मलाइका अरोड़ा ने बनाया डेजर्ट, अर्जुन कपूर ने शेयर की उसकी तस्वीर

अर्जुन और मलाइका डिनर डेट से लेकर पार्टियों और फिल्म की स्क्रीनिंग तक एक साथ नज़र आते हैं।

arjun kapoor malaika arora- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

मुंबई: कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान घर में कैद बॉलीवुड दीवा मलाइका अरोड़ा ने स्वीट डेजर्ट बनाया, जिसकी तस्वीर उनके कथित बॉयफ्रेंड व अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

अर्जुन ने डेजर्ट की झलकी इंस्टाग्राम पर बूमरैंग के माध्यम से साझा की है, इसे उन्होंने ईस्टर केक बताया। वहीं स्टोरी में उन्होंने मलाइका का नाम न लेते हुए 'उसका' (हर) लिखा और साथ ही दिल वाली इमोजी भी लगाई।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया स्टेटस

अपने रिश्ते को बहुत लंबे समय तक अंधेरे में रखने के बाद, अर्जुन और मलाइका अब खुलेआम साथ नजर आते हैं। डिनर डेट से लेकर पार्टियों और फिल्म की स्क्रीनिंग तक इस जोड़े की कई बार एक साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा गया है।

वहीं काम की बात करें तो अर्जुन की अगली फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं।

Latest Bollywood News