मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही है, लेकिन इसकी वजह है उनका नया 'टैटू'। जी हां, अर्जुन ने एक टैटू बनवाया है, जो लैटिन लैंग्वेज में है और इसे जाने-माने कलाकार सैवियो डी सिल्वा ने बनाया है।
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर टैटू का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Per Ardua Ad Astra. इसका मतलब है- कठिनाई से होते हुए सितारों तक। मैं दूसरे टैटू के लिए लंबे समय से इंतज़ार कर रहा था। मैं सच बताऊं तो यह मेरे लिए बहुत स्पेशल है। काफी सोच-विचार के बाद आखिरकार ये बन गया।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'मोस्ट वॉन्टेड' में नज़र आएं। हालांकि, दोनों ही फिल्में दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकीं। अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह जल्द ही 'संदीप और पिंकी फरार' और 'पानीपत' में अहम भूमिका निभाएंगे।
फिल्मों के अलावा अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी करेंगे। हालांकि, इसको लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
इसके अलावा अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशन को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं । अब दोनों ने अपने रिश्ते को कबूलना शुरू कर दिया है । शनिवार शाम इस कपल को साथ में देखा गया । अर्जुन मलाइका के साथ उनके पैरेंट्स के घर बांद्रा पहुंचे थे। उनके साथ मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी नजर आईं।
Also Read:
फिल्मी कहानी से कम नहीं गुज़री संजय दत्त की जिंदगी, नरगिस-सुनील के साथ कुछ यूं बीते हर लम्हें
29 साल की जसलीन को अनूप जलोटा ने बताया था गर्लफ्रेंड, लेकिन 'आप की अदालत' में उन्होंने खोले अपने रिलेशन को लेकर कई राज़
Latest Bollywood News
Related Video