A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने क्यों कहा, परिणीति चोपड़ा से लेना चाहते हैं ब्रेक

अर्जुन कपूर ने क्यों कहा, परिणीति चोपड़ा से लेना चाहते हैं ब्रेक

अर्जुन कपूर इन दिनों परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने कहा है कि परिणीती के साथ एक के बाद एक फिल्में करने के बाद अब वह उनके साथ काम करने से ब्रेक लेना चाहते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ये दोनों कलाकार फिल्म 'इशकजादे' में भी साथ काम कर चुके हैं।

Arjun Parineeti- India TV Hindi
Arjun Parineeti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने कहा है कि परिणीती के साथ एक के बाद एक फिल्में करने के बाद अब वह उनके साथ काम करने से ब्रेक लेना चाहते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले ये दोनों कलाकार फिल्म 'इशकजादे' में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं 'नमस्ते इंग्लैंड'  के बाद इनकी जोड़ी 'पिंकी फरार' में एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन ने साफ कहा कि उन्हें और परिणीती को अब एक-दूसरे के साथ काम करने से ब्रेक लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, "करीब 7 साल हो चुके हैं, जब हमने पहली फिल्म साथ में की थी। 'इशकजादे' की शूटिंग के दौरान वास्तव में हम काफी युवा थे। तो, काफी फर्क आया है, हम दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों ने पेशेवर और निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग के दौरान हमें नहीं लगा कि हम 6 साल बाद काम कर रहे हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “अब हमने एक के बाद एक दो फिल्मों में साथ काम किया है, तो मुझे लगता है कि हमें एक-दूसरे के साथ काम करने से ब्रेक लेना चाहिए।" बता दें कि 'नमस्ते इंग्लैंड' सुपरहिट फिल्म 'नमस्ते लंदन' की सीक्वल है। यह 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News