A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल पहुंचे NCB के ऑफिस, ड्रग केस को लेकर की जाएगी पूछताछ

अर्जुन रामपाल पहुंचे NCB के ऑफिस, ड्रग केस को लेकर की जाएगी पूछताछ

बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल एनसीबी के ऑफिस पहुंच चुके हैं। एक्टर से ड्रग्स केस को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि इससे पहले अर्जुन की लिव इन पार्टनर गेब्रिएला से 2 बार पूछताछ हो चुकी है।

<p>अर्जुन रामपाल पहुंचे...- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH अर्जुन रामपाल पहुंचे NCB के ऑफिस, ड्रग केस को लेकर की जाएगी पूछताछ

बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल एनसीबी के ऑफिस पहुंच चुके हैं। एक्टर से ड्रग्स केस को लेकर  पूछताछ की जाएगी। सूत्रों ने बताया है कि उनसे ड्रग पेडलर्स संग उनके संबंधों और ड्रग के इस्तेमाल संबंधी सवाल पूछे जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले अर्जुन की लिव इन पार्टनर गेब्रिएला से 2 बार पूछताछ हो चुकी है। खास बात है कि गैब्रिएला का भाई ड्रग्स केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, साथ ही अर्जुन के यहां पर रेड भी हो चुकी है। कई घंटों तक चली छापेमारी में एनसीबी ने रामपाल के ड्राइवर से पूछताछ करने के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे।

ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी

इसी संबंध में एनसीबी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डिमेट्रेरियाज के भाई एजिसिलोएस को गिरफ्तार कर चुकी है। 

Image Source : yogen shahअर्जुन रामपाल पहुंचे NCB के ऑफिस, ड्रग केस को लेकर की जाएगी पूछताछ

एनसीबी ने जब एजिसिलोएस के आवास पर छापा मारा था तो वहां से हशीश और एलप्राजोलम की गोलियां मिली थी, जो नशे के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। इसके अलावा एनसीबी ने गेब्रिएला को लगातार दो दिन पूछताछ के लिए बुलाया। ये पूछताछ 11 और 12 नवंबर को हुई। 

Image Source : yogen shahअर्जुन रामपाल पहुंचे NCB के ऑफिस, ड्रग केस को लेकर की जाएगी पूछताछ

एनसीबी ने सोमवार को अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी, इस दौरान एजेंसी को उनके घर पर कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। इसी के बाद पूछताछ के सिलसिले में तेजी लाई गई है।

Image Source : yogen shahअर्जुन रामपाल पहुंचे NCB के ऑफिस, ड्रग केस को लेकर की जाएगी पूछताछ

Latest Bollywood News